Khabar Cinema

लव हैं, सेक्स हैं सस्पेंस के साथ एक अच्छा मैसेज भी हैं पर बोर करती हेट स्टोरी 4 (स्टार 2 /5 )

हेट स्टोरी 4 की यह सीरीज भी अन्य हेट स्टोरी की तरह प्यार हैं, बदला, नफ़रत हैं, सस्पेंस के साथ एक मैसेज भी हैं | बररहाल  फिल्म हेट स्टोरी 4 की करते है समीक्षा। 

फिल्म     :  हेट स्टोरी 4
श्रेणी        : इरोटिक थ्रिलर 
कास्ट      : उवर्शी रौतेला, करन वाही, विवान भटेना, गुलशन ग्रोवर
निर्देशक   : विशाल पांड्या
प्रोड्यूसर  : भूषण कुमार, किशन कुमार
संगीत     : तनिष्क बागची, मिथुन
स्टार      : 2/5 
समीक्षक : पुष्कर ओझा 

    कहानी की बात करते हैं ताशा (उर्वशी रौतेला) दुनिया में अपना नाम,  दौलत और इज्जत चाहती हैं और एकाएक ताशा की मुलाकात  फैशन फोटोग्राफर राजवीर खुराना (करण वाही) से होती है, और राजवीर उसके सपने पूरी करने के साथ उससे प्यार भी कर बैठता हैं ताशा को भी प्यार हो जाता हैं |राजवीर का बड़ा भाई आर्यन खुराना (विवान भटेना) जो  है। आर्यन की प्रेमिका  माया (इहाना) हैं ।जो उसके बिसिनेज पार्टनर भी हैं |  ताशा को देखते ही आर्यन को भी ताशा से प्यार हो जाता हैं । और एक दिन मौके का फायदा उठाने के लिए एक पार्टी में धोखे से आर्यन,ताशा को नींद की गोलियां दे देता है और फिर उसके साथ रिलेशन बनाता है। छोटे भाई से प्यार और बड़े भाई ने उससे शारीरिक संम्बंध | धीरे धीरे कहानी आगे बढ़ती हैं और राजवीर को इस बारे में पता चलता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है दरअसल यह सारा प्लान ताशा का ही होता हैं | पर वह भला ऐसा क्यों कर रही हैं? इसके पीछे वजह हम नहीं बताएँगे इसके लिए आपको फिल्म देखनी होंगी |  

    निर्देशन की बात करते हैं इस बार निर्देशन थोड़ा कमजोर नज़र आया, इंटरवल के पहले लगा क्या दिखाने की कोशिश कर रहे है विशाल पांड्या, ठीक हैं  रोमांच, सेक्स से लबालब क्या पर कहानी भटकती नज़र आई, इंटरवल के बाद आखिर ठहराव आया | लोकेशन फॉरेन के है जो परदे पर अच्छे नज़र आते हैं | 
 
   अभिनय की बात करते हैं फिल्म देखते वक़्त लगता है की कास्टिंग ठीक नहीं हुई, पहले बात करते हैं करण वाही की सब एंकर आवाज तो हम सब टी वी पर कई बार सुन ही चुके हैं, फिल्म में कई बार उनके मुँह से संवाद समज ही नहीं आते, अब आते हैं, विवान भटेना न ठीक से पॉजिटिव किरदार कर पाए न नेगेटिव, मेरे ख्याल विवान को लगा यह छोटा पर्दा है अरे भाई यह बड़ा पर्दा है | खेर आखिर में आते है उर्वशी रौतेला लगता है की सेक्स लुक दिखाने और हॉट सीन देने से एक्टिंग में निखार थोड़े ही आ जाएंगे उर्वशी जी | सनम रे हो या ग्रेट ग्रैंड मस्ती सभी में एक तरह की ही एक्टिंग उर्वशी अब तो कई फिल्मे कर चुकी हो कुछ तो सुधार होने अपेक्षा करेंगे ही | 

     संगीत की बात करते हैं हेट स्टोरी की विशेषता संगीत की भी है, फिल्म का एक गाना तो हिट होता ही हैं , इस फिल्म में गाना 'आशिक बनाया आपने' पहले ही हिट हो गया था | 
 
   कमजोर कड़ी कहानी अच्छी पर पिरोया ठीक से नहीं गया , यहाँ तक कास्टिंग पर भी थोड़ा ध्यान देने की आवश्कता थी |